- सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का बुनियादी ढांचा तैयार
हीरानगर। दियाला चक बिलावर सड़क विस्तारीकरण के चलते सन्याल में बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य मई में पूरा हो जाएगा। इसके बाद न सिर्फ इस सड़क पर सफर सुगम होगा बल्कि पुराने पुल पर एक तरफ से वाहनों की आवाज ही से हो रही परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। सात करोड़ की लागत से बनने वाले 120 मीटर लंबे और 12.95 मीटर चौड़े पुल का काम तेजी से चल रहा है।
बरसात में भारी बारिश के चलते इस पुल की एप्रोच का एक हिस्सा धंसने से करीब एक महीने तक इस सड़क परिवहन की आवाज ही बंद हुई थी। इसके बाद इसकी मरम्मत का कार्य शुरू हुआ जिसके बाद छोटे और यात्री वाहनों की आवाज ही शुरू हुई जबकि भारी महल वाहकों को इस पुल से गुजरने की इजाजत नहीं मिली। अभी भी इस पुराने पुल से 18 से 20 टन से अधिक माल वाहकों को गुजरने की इजाजत नहीं है। मगर नए पुल के निर्माण से बड़े मालवाहक चालकों को भी राहत मिलेगी।
इस पुल का बुनियादी ढांचा लगभग तैयार हो चुका है। 25 किलोमीटर लंबी इस सड़क के विस्तारीकरण में अब मात्र दो पुलों का कार्य बचा हुआ है। इनमें एक सन्याल तो दूसरा गलमन शामिल है। इनका काम पूरा होते ही इस सड़क पर भी हाईवे की तरह छोटे बड़े सभी वाहन दौड़ सकेंगे।
इस पुल के तैयार होने से न सिर्फ यातायात सुविधा बेहतर होगी बल्कि इस रूट पर आने वाले कई तीखे मोड़ों से भी वाहन चालकों को छुटकारा मिलेगा।
सन्याल पुल का काम मई में पूरा करने का लक्ष्य है और तय समय में इसका कार्य पूरा किया जाएगा। इस सड़क पर केवल दो पुलों का निर्माण कार्य बचा हुआ है जिनमें से एक सन्याल पुल है तो दूसरा गलमन पुल है। दोनों का काम तेजी से चल रहा है।
- धर्मवीर सिंह, एई बीआरओ।