फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 17 Sep 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मढीन में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - जागरूक पाठक।
विज्ञापन
हीरानगर। बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था से परेशान मढीन के लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी एवं नेकां नेता धर्मपाल कुंडल ने कहा कि पहले ही इलाके में बिजली व्यवस्था कमजोर थी लेकिन पिछले दिनों यहां तैनात लाइनमैन काम के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद से यह समस्या और बढ़ गई है। अब इलाके में कोई लाइनमैन न होने के कारण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
उन्होंने इस क्षेत्र में नए लाइनमैन नियुक्त करने की मांग की है। अगर इसके बाद भी विभाग ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया तो गांव के लोग इकट्ठा होकर सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन के बाद लोगों का शिष्टमंडल तहसीलदार से भी मिला और पेश रही समस्या के बारे में उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन

तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदर्शन में राज कुमार, रघुवीर सिंह, परविंदर गुप्ता, काका राम, शाम सिंह और गणेश वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें