फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गांव छन्न टांडा के लोगों ने पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च गांव के नजदीक ओवरहेड टैंक बनाकर पाइपें तो बिछा दी लेकिन लोगों को पानी की एक बूंद तक नहीं मिली। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने कहा कि आज भी गांव के लोग हैंडपंप और पुराने जल स्रोतों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का हर घर नल से जल का दावा जमीनी स्तर पर पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि जल्द गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई तो मजबूरन उन्हें बड़े स्तर पर प्रदर्शन करना पड़ेगा। प्रदर्शन में मुनि राम, सन्नी कुमार, दौलत राम और चमन लाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें