फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रणसिंघा और ढोल की थाप के बीच गूंजे चंडी माता के जयकारे

Sun, 27 Jul 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। बनी से शनिवार को मचैल यात्रा जोश और भक्ति के माहौल के बीच रवाना हुई। कस्बे की सड़कों पर माता की छड़ी निकलते ही चंडी माता का जयघाेष हुआ।
विज्ञापन

रणसिंघा की ध्वनि और ढोल से पूरा कस्बा गूंज उठा। हजारों की तादाद में लोगों की मौजूदगी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर बनी के पूर्व विधायक जीवनलाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और भाईचारे की मिसाल भी है। समाजसेवी काजल राजपूत ने कहा कि यह यात्रा नारी शक्ति आस्था व सामूहिकता का प्रतीक है। भक्त शिव कुमार ने बताया कि पिछले 13 साल से यात्रा बनी से मचैल जाती है। जुगल किशोर ने बताया कि छह दिन की यात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें