फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर की चर्चा

Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित विधायक विजय शर्मा। - संवाद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हीरानगर। भाजपा हीरानगर मंडल ने रविवार को विधायक विजय शर्मा के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया। इसमें आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में विधायक, डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा, डीडीसी कर्ण अत्री, मंडल हीरानगर के सभी पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य एजेंडा 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा था जो सुबह 10 बजे समाधियां स्थल से शुरू होकर हीरानगर के मुख्य बाजार से होते हुए तहसील, एसडीएम कार्यालय के सामने संपन्न होगी। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति और एकता का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है। विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है बल्कि यह युवाओं और समाज को देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर भी है। हम सभी को मिलकर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें