जांडी बाग में आयोजित विशेष आरती का मनमोहक दृश्य। --- जागरूक पाठक।
- छोटी गंगा के नाम से जाने जाने वाले स्थल पर उमड़े श्रद्धालु
हीरानगर। कस्बे के साथ लगते गांव जांडी में स्थित पवित्र स्थल जांडी बाग में विशेष आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांव से आए लोगों ने भाग लिया। इसका आयोजन गांव की ही शहीदी समिति की ओर से किया गया। संध्या के समय हुई इस आरती में मंत्रोच्चारण के साथ दीपों की रोशनी ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। यहां आए श्रद्धालुओं ने आरती के बाद इसके यहां माथा टेक का आशीर्वाद लिया।
शाहिद समिति के सदस्य रविंद्र शर्मा ने बताया कि इस पवित्र स्थल को छोटी गंगा के नाम से जाना जाता है और हजारों लोगों की आस्था इस पवित्र स्थल से जुड़ी है। इस पवित्र स्थल पर कई देवी देवताओं के मंदिर हैं जहां लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं और यह सब जमदग्नि की कृपा से होता है। इसलिए इस बार यहां इस तरह की विशेष आरती का आयोजन किया गया जिसमें आम लोगों की हिस्सेदारी ने इसे भव्य और यादगार बना दिया। जब आरती की गूंज हर तरफ गूंजी तो पूरा वातावरण शुद्ध हो गया और यह दृश्य मन मोह लेने वाला था। उन्होंने बताया कि शहीदी समिति की ओर से इसी स्थल पर दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था।