हीरानगर हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम में वितरित किए गए बेबी क
- फोटो : संवाद
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को जागरूकता सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करना था।
कार्यक्रम में विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत युवा बालिकाओं को बेबी केयर किट और मेधावी छात्राओं को स्कूल बैग व स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। छात्राओं ने बालिका शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाली एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की जिसमें समाज के विकास के लिए बेटियों को समर्थन और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विधायक ने समाज से प्रत्येक बालिका को शिक्षित करने और एक मजबूत व प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ जिसमें सभी विभागों और प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की गई। इस मौके पर तहसीलदार अनूप सिंह और समाज कल्याण विभाग के तहसील अधिकारी सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।