फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता व वितरण कार्यक्रम करवाया

Sun, 12 Oct 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हीरानगर हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम में वितरित किए गए बेबी क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को जागरूकता सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत युवा बालिकाओं को बेबी केयर किट और मेधावी छात्राओं को स्कूल बैग व स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। छात्राओं ने बालिका शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाली एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की जिसमें समाज के विकास के लिए बेटियों को समर्थन और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विधायक ने समाज से प्रत्येक बालिका को शिक्षित करने और एक मजबूत व प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ जिसमें सभी विभागों और प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की गई। इस मौके पर तहसीलदार अनूप सिंह और समाज कल्याण विभाग के तहसील अधिकारी सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें