फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए हाईवे पर जाम

Sun, 29 Jan 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई दिनों से बिजली समस्या से जूझ रहे राजबाग के स्थानीय लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे को जाम करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को ठप कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र का ट्रांसफार्मर ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस संदर्भ में स्थानीय अधिकारियों से लेकर जिला उपायुक्त व बिजली विभाग के जिला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। चरणप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, श्याम सिंह आदि ने बताया कि बिजली न होने के कारण लोगों के कामकाज ठप हो गए हैं। बिजली के सारे उपकरण शोपीस बने हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शनकारियों कहा कि बिजली विभाग तक तब नहीं सुनता जब तक लोग सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन न करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के बड़े-बड़े वादे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं।  
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए एसडीपीओ बार्डर रवेल सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या हल हो जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो अगला कदम उठाना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें