फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे निर्माण की गति धीमी, यातायात प्रभावित

Mon, 23 Jun 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हाईवे पर निर्माण कार्य को अंजाम देती मशीन। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे हाईवे पर प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की गति हुई सुस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण का धीमी गति से हो रहा निर्माणकार्य के चलते प्रदेश की लाइफलाइन कही जाने वाली मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जिला मुख्यालय से सटे हाईवे पर प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की गति को सुस्त कर दिया है। खरोट मोड़ स्थित निर्माणाधीन अंडरपास से लेकर हटली मोड़, बरनोटी सहित राजबाग इलाके में जारी निर्माणकार्य से पैदा होने वाली बाधाओं से आने वाले दिनों में श्री अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। क्योंकि इन इलाकों में लगने वाला यातायात जाम आम हो गया है।

दरअसल, आगामी 3 जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में नियमित रूप से आने वाले वाहनों के अलावा भक्तों को लाने वाले हजारों वाहनों का बोझ भी इसी हाईवे पर पड़ेगा। हालांकि इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाईवे निर्माण कार्य में लगी कंपनियों को यातायात को सुचारू बनाएं रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने की हिदायत दी है। इसको देखते हुए नयी जगहों पर होने वाले निर्माण कार्यों को स्थगित कर दिया है। इसी कड़ी में राजकीय मेडिकल कॉलेज से सहार खड्ड तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य को भी फिलहाल बंद कर दिया है। जिसके चलते कालीबड़ी स्थित सर्विस लेन से डायवर्जन को हटा कर यातायात को मुख्य सड़क से बहाल किया जा चुका है। ऐसे में खरोट मोड़, हटली मोड़, बरनोटी और राजबाग इलाके में धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण आने वाले दिनों में यातायात प्रभावित होने की संभावना बढ़ने लगी है। क्योंकि जिस गति से निर्माणकार्य चल रहा है। उससे नहीं लगता है कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले इन जगहों पर निर्माणकार्य खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीती शनिवार को प्री मानसून बारिश से निर्माण स्थलों पर मुख्य सड़क जलमग्न हो गई थी। जिसके चलते खरोट मोड़ स्थित एक मालवाहक जमीन में धंस गया और घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। लगभग यही स्थिति हटली मोड़ इलाके सहित अन्य इलाकों भी है। जहां कुछ एमएम बारिश से पूरी सर्विस लेन जलमग्न हो जाती है। दरअसल निर्माणकार्य के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से बनी ज्यादातर पानी निकासी बंद हो गई है। जिसके चलते न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि बारिश की पानी लोगों के घरों और दुकानों में घूस रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें