फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 50 से अधिक चालकों ने करवाई नेत्र जांच

विज्ञापन
लखनपुर में नेशनल हाईवे प्रा​धिकरण की ओर से आयोजित नेत्र जांच ​शिविर के दौरान ​विशेषज्ञ डॉक्टर ज
विज्ञापन
नेत्र जांच शिविर का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन जारी है। शुक्रवार को प्रवेशद्वार लखनपुर में नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने 50 से अधिक वाहन चालकों की आंखों की जांच की।
शुक्रवार को हाईवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव कुमार के मार्गदर्शन में लगे शिविर का उद्घाटन एडीडीसी कठुआ सुरिंदर मोहन ने किया। इस दौरान एआरटीओ कठुआ शम्मी कुमार ने शिविर में आए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में उनकी भूमिका से अवगत करवाया और हमेशा सड़क पर चलते सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन किए जाने की अपील की। वहीं, शिविर में आई नेत्र चिकित्सकों की टीम ने इस दौरान 50 से अधिक वाहन चालकों के आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की सुरक्षा के उपायों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीडीसी ने नेशनल हाइवे अथारिटी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय चालक का पूरी तरह से स्वस्थ रहना जरूरी है। इसमें आंखों का विशेष स्थान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें