फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली का भी अच्छा प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बुधवार को घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि कुल 104 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 83 सफल हुए, जिससे समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 79.80 प्रतिशत रहा। वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय ने 100 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की, जबकि विज्ञान (साइंस) में 81 प्रतिशत और कला (आर्ट्स) में 78 प्रतिशत छात्र पास हुए। स्कूल के 21 छात्रों ने विशिष्टता (डिस्टिंक्शन) प्राप्त की, जबकि 50 छात्रों ने प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) हासिल की। विद्यालय ने अपने टॉपर्स की उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि कामर्स में गुनगुन ने 457, आर्ट्स में रिया राजपूत ने 452 और साइंस में निशा रानी ने 429 अंक हासिल किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें