कठुआ। जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों की उत्कृष्टता का जश्न मनाया गया। खरोट मोड़ से सटे आर एस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 55 में डिस्टिंक्शन हासिल की। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया। प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने बताया कि दिया परमार ने 96.2, नितिन शर्मा ने 94.4, रूपाली गुप्ता ने 94, रमन पंगोत्रा ने 93.6, दिवम शर्मा ने 92.8, जानवी देवी ने 92.6 अंक हासिल किए। वहीं सारिका चाढक ने 92.4, विख्यात शर्मा ने92.4, रिधिमा सिंह 92, राजेश्वर सिंह ने 90.8, आरती ने 90.6, शहनाज बीबी ने 90.2, जानवी ने 90 और रितिक सिंह ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। संवाद