मुकाबले के दौरान चेस खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : kathua
बिलावर। इनडोर स्टेडियम बिलावर मेंं युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से इंटर स्कूल जोन लेवल खेल प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को खेल प्रतियोगिता में चेस, टेबल टेनिस और रस्साकशी के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 लड़कों के चेस मुकाबले मेंं हाई स्कूल सुकराला ने पहला और मिडिल स्कूल मांगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कों के चेस के मुकाबले मेंं बनहोड स्कूल ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। रस्सा कशी के मुकाबले मेंं हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला ने पहला और बिलावर पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। संवाद