फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वॉलीबॉल में हाई स्कूल नगरी पैरोल ने आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट को हराया

Wed, 23 Apr 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
वॉलीबॉल मैच के दौरान​ डिफेंस करता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कठुआ जोन की खेल गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। वार्षिक खेल गतिविधि कलैंडर के अनुसार जिला भर में जोन स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के महानिदेशक के निर्देश पर होने वाली खेल गतिविधियों में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
मंगलवार को शहर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कठुआ जोन की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे स्कूल के प्रधानाचार्य ताराचंद शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास करवाने के लिए प्रयास कर रही है। जिसमें परंपरागत शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रीत किया जा रहा है। ताकि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों से लड़कर अपने साथ-साथ भारत के निर्माण में योगदान देने वाला नागरिक बनाया जा सके। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का शिक्षा के दौरान मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

जोनल फिजीकल एजूकेशन ऑफीसर (जेडपीईओ) सुचरिता मेहता की अगुवाई में होने वाले इस आयोजन के दौरान लड़कों और लड़कियों के अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट, क्विज, रस्सी कूद और एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए जा रहे है। पहले दिन होने होने वाली खेल गतिविधियों में जोन के सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 426 लड़कों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
पहले दिन हुए मुकाबलों में कबड्डी का फाइनल मुकाबला सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल कठुआ और गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल के बीच हुआ। जिसमें सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल कठुआ की टीम ने जीत अपने नाम की। खो-खो का फाइनल मुकाबला हाईस्कूल खोख्याल और मिडिल स्कूल कालीबड़ी के बीच हुआ। जिसमें हाईस्कूल खोख्याल की टीम ने मिडिल स्कूल कालीबड़ी को 02 अंकों से मात दी। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में हाईस्कूल नगरी पैरोल ने आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट को 2 सेट से हराया। इसके अलावा क्रिकेट ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। संवाद
विज्ञापन




उधर, युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा जिले भर के 12 शिक्षा जोन में करवाई जाने वाले विभिन्न खेल गतिविधियों पर विभाग ने अपनी नजर बनाई है। मंगलवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार संब्याल ने मढ़ीन जोन में जारी खेल गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की सलाह देते हुए कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से जिले में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर प्रदान किया गया है। सभी 12 जोनों में आयोजित होने वाली गतिविधियों को वार्षिक गतिविधि कैलेंडर 2025-26 के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें