फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में हाई अलर्ट, आईबी से हाइवे तक सुरक्षा इंतजाम कड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में हाई अलर्ट के चलते भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर हाइवे तक सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। पुलिस, एसओजी बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर तलाशी अभियान चलाकर आईबी से सटे इलाकों में पड़ते नदी नालों और जंगलों को बारीकी से खंगाला। आईबी से हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर पुलिस टीमों ने विशेष नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की। वहीं हाईवे पर भी लौंडी मोड में हर वाहन की जांच के बाद उसे आगे जाने दिया गया। बॉर्डर पुलिस चौकियों पर भी जवानों को सतर्क कर दिया गया है जो आसपास की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं बीएसएफ ने भी आईबी पर अपनी गश्त बढ़ा दी है और इसी के साथ हर दिन कुछ समय के लिए इनकी टीम तारबंदी के आसपास के इलाकों में नियमित रूप से तलाशी अभियान भी चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें