फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब आदिवासियों के मसीहा थे बिरसा मुंडा : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कोटपुन्नू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल गनी चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गुज्जर समुदाय के लोगों बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा कहा कि बिरसा मुंडा ने न केवल ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया बल्कि आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस।के रूप में मनाया जा रहा है, जो हमारे आदिवासी वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने गुज्जर-बकरवाल समुदाय से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें