फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को दीं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल के फिंतर गांव के प्राइमरी स्कूल में आयुष विभाग की ओर से शनिवार को शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

आयुष विभाग के डॉ. धीरज रहना और डॉक्टर सवितया ने शिविर में पहुंचे लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के कई तरीके बताए। इस दौरान मास्क पहनने की सलाह दी। शिविर में ढाई सौ लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
उधर प्रणाला पंचायत के कटनी गांव में भी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आयुष डिस्पेंसरी परनाला में तैनात डॉ. रजनीश वरीय ने लोगों को घरेलू नुस्खे अपनाने की सलाह दी। साथ ही टीकाकरण अभियान में भाग लेने को कहा।
विज्ञापन

शिविर के दौरान गांव के 95 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रणाला पंचायत की नायब सरपंच दीपक माला सहित कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें