ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर बैनर लगाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं डोर टू डोर सर्वे कर पता लगाया जा रहा है कि कोविड-19 के लक्षण लोगों में हैं या नहीं। ग्रामीण विकास विभाग बिलावर के अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर पर प्रशासन की ओर से टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर जांच कर रही है कि किस परिवार में कौन से व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि पंचायत स्तर पर तीन दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर बैनर लगाकर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं, जिन लोगों में लक्षण पाए जाते हैं या किसी हेल्पलाइन की जरूरत है, तो वह फोन से संपर्क कर सकता है। संवाद