फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर में मरीज के लिए हो पूरी सूविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के तहसील कार्यालय में एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बैठक कर इलाके में बढ़ते संक्रमण को लेकर बैठक की। इस मौके पर घर घर जाकर सर्वे शुरू करवाने की जानकारी भी ली। एडीसी ने कहा कि कोविड केयर सेंटर महानपुर में कोविड संक्रमित मरीज के लिए पूरी सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कस्बे में बिना मास्क के घूमने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और जुर्माना भी लगाया जाए। इसके अलावा हिदायत कि सुबह के समय दुकानों पर भीड़ न जुटे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला उपायुक्त कठुआ के निर्देश के अनुसार घर घर सर्वे को लेकर भी चर्चा की। वहीं तहसीलदार रमेश सिंह ने बताया कि घर घर जाकर हर घर में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके लिए तहसील महानपुर के लिए 35 टीमों का गठन किया गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार पूर्ण चंद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें