महानपुर पंचायत ए के सरपंच द्वारा सोहन लाल गुप्ता द्वारा लोगों की सहायता के लिए बनाए गए वालंटियर ग्रुप ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से कस्बे में कोविड संक्रमित तीन लोगों के घर पर मेडिकल किट पहुंचाई। इस दौरान कहा कि कोविड संक्रमित लोगों के लिए और अन्य परिवार जिन्हें खाद्य सामग्री संबंधी कोई समस्या आ रही है, तो वह हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
सरपंच ने बताया कि तहसील में कोविड संक्रमित लोगो को सुविधा प्रदान करने और किसी प्रकार की समस्या आने पर अपना सहयोग देने के लिए वालंटियर ग्रुप बनाया हुआ है। इसके साथ-साथ कोई भी इलाके का ऐसा परिवार जिन्हें खाद्य सामग्री संबंधी वर्तमान में समस्या आ रही हो, तो इन नंबरों 9419330510, 9858165598, 7889557047 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी मुहिम के तहत ग्रुप में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से कस्बे में तीन कोविड संक्रमित लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाए, जिसमें मास्क, दवाइयां और दास्तानें हैं।