फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां वितरित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सियालना में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी जानकारी देने के लिए आयुष विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों और स्कूल के विद्यार्थियों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। आयुष विभाग के डॉ. रवि शर्मा ने लोगों को कोरोना महामारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां दीं। इस मौके पर लोगों को घरेलू नुस्खों का प्रयोग करने के लिए भी कहा। साथ ही हमेशा मास्क पहनने की सलाह दी।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी बनाने और हाथों को सैनिटाइज करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से इस खतरनाक संक्रमण को हराया जा सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट रवि शर्मा, सुदर्शन देवी, मनीशा देवी और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें