आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी नगरोटा प्रेता द्वारा पंचायत घर नगरोटा के प्रांगण में बुधवार को आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं। आयुष विभाग के निदेशक डॉ. मोहन सिंह व सहायक जिला चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार टिकू के मार्गदर्शन में उपस्थित डॉ. साक्षी शर्मा ने बताया कि तकरीबन 400 लोगों ने आवश्यकता अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयों का लाभ लिया। इस दौरान उन्हें इनके फायदे भी बताए गए। संवाद