आयुर्वेद चिकित्सक डा. साक्षी शर्मा व डा. आकांक्षा शर्मा द्वारा जन-जन तक आयुर्वेद व योग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने का काम बुधवार को भी जारी रहा। इस कड़ी में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में करीब 200 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गईं।
महिला चिकित्सकों ने छात्राओं को उनके खानपान व साफ-सफाई के बारे में विशेष तौर पर जागरूक किया। विद्यार्थियों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाइयों के बारे में भी जागरूक किया। प्राचार्य ने दोनों चिकित्सकों से भविष्य में भी ऐसे शिविर की जरूरत पर बल दिया। संवाद