लखनपुर में दिव्यांग को स्वास्थ्य जांच के लिए लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले से अब तक कोरोना जांच के लिए 570 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से फिलहाल 69 की रिपोर्ट आने का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तीन सैंपल क्लेक्शन सेंटरों से भी संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं। सीएमओ डॉॅ. अशोक चौधरी ने बताया कि परोल में 27, हीरानगर में 29 और बसोहली में 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए मंगलवार को लिए हैं। जिन्हें जम्मू लैब में भेजने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि छन्न खत्रियां में पॉजिटिव व्यक्ति को छोड़कर जिले में जांचे गए सभी सैंपल अब तक निगेटिव पाए गए हैं।