फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 लोगों को खिलाया खाना, पांच पंचायतों में करवाया छिड़काव

विज्ञापन
हीरानगर में लंगर तैयार करते रामलीला कल्ब के सदस्य व साथ हैं पूर्व एमएलसी।ऋ - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। रामलीला क्लब ने मंगलवार को करीब 500 लोगों को दोपहर का खाना खिलाया। पार्षद संजय शर्मा की देखरेख में चलाए जा रहे लंगर में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता और निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने यहां पहुंचकर लोगों को खाना परोसा। एमएलसी ने लंगर में काम कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह संगठन पिछले 10 दिनों से राधा स्वामी आश्रम में सैकड़ों लोगों के लिए खाना बनाने का काम कर रहा है। यहां सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। हर सभी को जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, हीरानगर की पंचायत चक नथल के सरपंच राहुल हंस ने आसपास की कई पंचायतों में कठुआ नगर निगम की सहायता से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। उन्होंने अपनी पंचायत के अलावा मढ़ीन, हरिया चक, मुकंदपुर, चक देस चौधरियां आदि पंचायतों के गांव में भी दवाई का छिड़काव कराया। अपनी पंचायत के कुछ इलाकों में उन्होंने खुद दवाई का छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि हम कठुआ नगर निगम के अध्यक्ष नरेश शर्मा के आभारी हैं जिन्होंने हमें अपने इलाके को सैनिटाइज करने के लिए मशीनरी उपलब्ध कराई। उनका सहयोग इसी तरह बना रहा तो आगे भी यह अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें