फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के सदस्य लोगों में खाद्य सामग्री वितरित करते। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। लॉकडॉउन के चलते मजदूरों को राशन संबंधी पेश आ रही समस्याएं दूर करने के लिए हिंदू जागरण मंच ने मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को बाहरी राज्यों से मजदूरी करने आए जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। मंच के महासचिव हरजीत वर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के चलते मजदूर वर्ग को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में मंच ने शहर के विभिन्न इलाकों में बाहरी राज्यों से आए लोगों को खाने का सामान बांटा। उन्होंने कहा कि मंच भविष्य में भी हर जरूरतमंद को मदद मुहैया करवाता रहेगा। वर्मा ने बताया कि जिन लोगों के पास राशन नहीं हैं, उन्हें राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में सभी सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मंच के सदस्यों ने शहर में चौक-चौराहों पर लावारिस मवेशियों को चारा भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें