फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पशु तस्करों के हाथ खड़े होने तक पुलिस की कार्रवाई रहेगी जारी

Fri, 25 Jul 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव शेरपुर में पुलिस की ओर से थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में एसएसपी शोभित सक्सेना मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे और उनके साथ एसपी ऑपरेशन मुकुंद तिबरेबाल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन, चोरी की घटनाओं को रोकने, पशु तस्करी और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व बीडीसी अध्यक्ष राम लाल कालिया ने कहा क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार को रोकने के लिए पुलिस को इलाके में भी विशेष अभियान चलाना चाहिए और इसी के साथ पशु तस्करी पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा नशे का कारोबार करने वाले अब ग्रामीण इलाकों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस पर विशेष कार्रवाई की जरूरत है। एसएसपी ने लोगों आश्वासन देते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर और पशु तस्करी पर पुलिस लगातार काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें