फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्मशानघाट परिसर में शुरू किया पौधरोपण अभियान

Fri, 25 Jul 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जय बाबा जोगी समिति की ओर से चड़वाल श्मशानघाट में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने श्मशानघाट परिसर में चिनार, पलाखि, बांस आमला के पौधे लगाए। समिति के सदस्यों ने कहा बरसात में इस तरह का अभियान जारी रहेगा और गांव में अन्य जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा मृत्यु के बाद मनुष्य को अंतिम विदाई के लिए श्मशान घाट ही लाया जाता है। लोग इसे असली घर भी कहते हैं। इसलिए इस घर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि श्मशानघाट परिसर में 50 से अधिक छायादार पेड़ लगाए गए हैं और अगले वर्ष भी अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें