जेकेसीए में मुख्य चनयकर्ता नियुक्त सरबजीत को सम्मानित करते विधायक व अन्य लोग। - संवाद।
- फोटो : rajori news
हीरानगर। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में मुख्य चयनकर्ता नियुक्त हीरानगर निवासी सरबजीत के सम्मान में चड़वाल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हीरानगर के विधायक विजय शर्मा के अलावा हीरानगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने कहा इस पद के लिए इस कस्बे से किसी का चयनित होना पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर राज सिंह राजा, मोहन कुमार डब, डीडीसी सदस्य कर्ण अत्री, चड़वाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर, हैप्पी जसरोटिया, कठुआ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बब्बी, हीरानगर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद रहे। संवाद