फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दवाइयों की दुकान में आग लगने से सामान जला

Thu, 24 Jul 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चड़वाल में दवाइयों की दुकान में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।  संवाद
विज्ञापन
हीरानगर। चड़वाल में हाईवे किनारे मंगलवार रात को दवाइयों की दुकान में आग लगने से हजारों रुपए की दवाइयां और सामान जलकर राख हो गया। अमरनाथ यात्रा के चलते हाईवे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रात करीब दो बजे नर्सिंग मेडिकल हाॅल से धुआं निकलता देखा और इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना दुकान के मालिक चरणजीत शर्मा को दी। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने दुकान के शटर को तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें