कठुआ। खंभे लगाने और केबल बिछाने के काम के चलते शहर के कई फीडरों पर बिजली विभाग ने शटडाउन लिया है। शहर के के-5, के-3, पीएचई और हाउसिंग कॉलोनी फीडरों पर सुबह छह बजे से सुबह दस बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इससे जराई चौक, फुट ब्रिज, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 11, पुराने बस अड्डे, पटेल नगर, टांगरी, भगवती नगर, रमणीक विहार, पुलिस लाइन, सिंचाई कॉलोनी, प्रताप नगर, पीएचई, जवाहर नगर, वार्ड नंबर 1, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी और शिवानगर के इलाके प्रभावित रहेंगे।