फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मैदानी इलाके बारिश से भीगे, घंटों गायब रही बिजली

Mon, 07 Oct 2024 05:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-तूफान और बारिश से कठुआ सब डिवीजन में बिजली के 15 खंभे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरथल, नुकनाली और कैलाश कुंड के पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। इन इलाकों में सामान्य जनजीवन पर भी इसका असर पड़ा है। आंधी-तूफान और बारिश से कठुआ सब डिवीजन में बिजली के 15 खंभों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जराई, नगरी और सहार लोगेट के इलाके में लो टेंशन लाइन के खंभों को क्षति पहुंची है। रविवार शाम तक जंगलोट सिविल लाइन और जराई आंशिक रूप से प्रभावित रही। अन्य क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है। रात 12 बजे मैदानी इलाकों में तेज आंधी तूफान और बारिश से जिले भर में बिजली गुल हो गई। देर रात तक चली बारिश के बाद बिजली को बहाल करने का काम भी रात के समय नहीं हो सका। रविवार सुबह 9 बजे तक जिले के अधिकांश इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। इसके बाद एक एक कर फाल्ट निकालकर विभाग ने बिजली बहाल करने का काम शुरू किया। दोपहर तक कई इलाकों में बिजली बहाल हो गई ,जबकि कई जगह बिजली की आंखमिचौली का खेल जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें