फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कॉलेज रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

Mon, 07 Oct 2024 05:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा, गणना के लिए 13 टेबल की व्यवस्था की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। आगामी आठ अक्टूबर को होने वाली मतगणना के दौरान हाईवे से शहर को जोड़ने वाले कालीबड़ी चौक और शहीदी चौक से हाईवे की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों को शहर में आने के लिए हटली मोड के मार्ग का उपयोग करना होगा।
सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहने वाली इस व्यवस्था के दौरान भारी वाहनों को विशेष रूप से इसी रास्ते का उपयोग करना होगा। इसकी जानकारी डीटीआई पवन सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि मतगणना को देखते हुए की गई इस व्यवस्था में छोटे वाहनों को भी श्री परशुराम जी चौक से आगे जाने की इजाजत नहीं होगी। इसी तरह से शहीदी चौक से कॉलेज की ओर भी उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं मतगणना की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसकी तैयारी रविवार से शुरू हो गई है। इसमें शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही राजकीय डिग्री कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र की व्यवस्था के साथ कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिला चुनाव कार्यालय ने मतगणना के लिए बनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 13 टेबल की व्यवस्था की है। इसमें प्रत्येक पर तीन कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है। शेष पांच विधानसभा क्षेत्र कठुआ, जसरोटा, हीरानगर, बिलावर और बसोहली में मतगणना के लिए 14-14 टेबल की व्यवस्था करते हुए वहां भी प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें