शहर के वार्ड 9 में लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव की जानकारी देती स्वास्थ्य विभा
- स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रम का क्रम लगातार जारी है। सोमवार को विभाग की टीम ने शहर के वार्ड नौ और पटेल नगर में जागरूकता अभियान चलाया।
इसके तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पानी की निकासी एवं पेयजल भंडारण की परिस्थितियों की जांच की। कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने व पेयजल को कभी भी खुला न रखने की नसीहत दी। किसी भी तरह का बुखार जो तीन दिन से ज्यादा रहे, इसकी जांच कराए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ताकि अगर किसी व्यक्ति में डेंगू का लक्षण पाया जाए तो उसे तुरंत उपचार दिया जा सके। विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को मच्छरों के काटने से होने वाले संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी है।
इस संबंध में जिला मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि इस वर्ष जिले में डेंगू के 788 मरीज सामने आए थे। उन्होंने बताया कि गत 17 दिसंबर के बाद से जिले में डेंगू का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है लेकिन इसके बावजूद लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।