फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के डंक ने स्वास्थ्य विभाग की उड़ाई नींद, एक दिन में मिले दस नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के डंक ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिले में दस नए मामलों के आने के साथ अब तक डेंगू के पाॅजिटिव पाए गए मरीजाें का आंकड़ा 60 हो गया है।
विज्ञापन

एक 48 वर्षीय महिला दोबारा डेंगू से संक्रमित हो गई है। कठुआ शहर के वार्ड एक और राजबाग क्षेत्र से अमाला गांव में सबसे ज्यादा नए मामले आने के बाद दोनों ही इलाके डेंगू के हॉटस्पाट बन गए हैं।
नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें हरकत ने में आ गई हैं, जो प्रभावित क्षेत्र के हर घर में पानी की स्टोरेज व्यवस्था की जांच कर रही हैं। इसके अलावा डेंगू के प्रसार के लिए जिम्मेदार मच्छर को पनपने से रोकने के एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार से पीड़ित मरीजों के रक्त के नमूने एकत्र करने में लगी रही ताकि डेंगू से प्रभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें समय पर सही उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कठुआ के वार्ड एक से तीन नए मामले, अमाला गांव से चार नए मामले, कालीबड़ी से एक, बरनोटी से एक और रामकोट के छलां से एक डेंगू का नया मरीज सामने आया है। वहीं, अब तक सबसे ज्यादा सात-सात मामले आने के बाद कठुआ का वार्ड एक और अमाला डेंगू का हॉट स्पाट बनता जा रहा है। यहां स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि शहर के वार्ड एक और अमाला में बढ़ते मामलों के बाद वहां स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें हर घर में एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया जाना है। इसके अलावा अगर कोई भी व्यक्ति बुखार से प्रभावित दिखे तो उसकी जांच अवश्य की जानी है। उन्होंने डेंगू से बचने के लिए लोगों से पूरे कपड़े पहनने व घरों में एंटी मॉस्क्यूटो उत्पादों का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें