फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में डेंगू का एक और केस मिला, अब संख्या 899 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू का एक और मामला सामने आया है। यह मामला परोल मेडिकल ब्लॉक के धनोड़ गांव में मिला है। जहां 40 वर्षीय महिला डेंगू पॉजीटिव पाई गई है। इससे जिले में डेंगू के अब तक पॉजिटिव आए मामलों की संख्या 899 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 855 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। शेष मरीजों का विभाग की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। उधर नया मामला आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 51 घरों में जांच की। टीम ने मच्छर रोधी कीटनाशक का छिड़काव किया और लोगों को डेंगू के लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेंगू के लक्षण पाए जाने पर तुरंत अस्पताल में जाकर जांच करवाएं। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें