कठुआ। जिले में दो दिनों के दौरान डेंगू का कोई मामला नहीं आया है। हालांकि इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता कार्यक्रम जारी रहा। रविवार को विभाग की टीम ने शहर के वार्ड 11 में 35 घरों में जाकर लोगों को बचाव की जानकारी दी। मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि भले ही मामले नहीं आ रहे हैं लेकिन विभाग सक्रियता जारी रखे हुए है। संवाद