फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छह नए मामलों के साथ डेंगू संक्रमितों की संख्या हुई 97

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वीरवार को छह नए मामले आने के साथ ही डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 97 हो गया है। लगातार बढ़ते इन मामलों के बाद जिले भर में डेंगू जागरूकता कार्यक्रमों का क्रम तेजी से जारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हीरानगर के हरिया चक में एक, कठुआ के वार्ड एक में दो, औद्योगिक क्षेत्र में एक, खरोट गांव में एक और कालीबड़ी में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया। सबसे खराब स्थिति शहर के वार्ड एक में है। यहां अब तक डेंगू के सबसे ज्यादा मामले आने के कारण वह हॉट स्पाट बना हुआ है। यहां लगातार सामने आ रहे डेंगू के नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्र के हर घर में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है।
उधर, जिले भर में जागरूकता के इस कार्यक्रम के दौरान मलेरिया विंग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। इस बीच जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने तहसील बिलावर और बसोहली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू के मरीजों का हाल जाना और उन्हें स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाले उपचार की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ठीक हो चुके लोगों से भी मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेकर उन्हें नियमित अंतराल के बाद अपने खून की जांच कराते रहने की नसीहत दी। उन्होंने ठीक हो चुके लोगों से दिन के समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने व रात के समय मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें