कठुआ। गोविंदसर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के झगड़े में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की शाम की है। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो भाई गांव की गली से गुजर रहे थे। किसी बात पर कहासुनी के चलते सामने वाले घर में उपस्थित लोगों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि साजन, बीटू और लाली सभी पुत्र अशोक कुमार निवासी गोविंदसर ने तेजधार हथियारों से विजय कुमार और योगराज पुत्र करतार चंद निवासी गोविंदसर से मारपीट की है। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो हैं।