फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: निदेशक डॉ. राकेश ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
बसोहली उपजिला अस्पताल का दौरा करते स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू ने उपजिला अस्पताल बसोहली का दौरा किया। शनिवार को बसोहली पहुंचे डॉ. राकेश मगोत्रा ने ना केवल उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया, बल्कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी को लेकर भी स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत की है।
निदेशक ने उपजिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का भी संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि निदेशक दो दिन जिले में विभिन्न अस्पतालों का जायजा लेंगे। वहीं, बसोहली उपजिला अस्पताल का दौरा करने के बाद डॉ. मगोत्रा बनी स्थित उपजिला अस्पताल चले गए। रविवार को वह अन्य अस्पतालों का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधायकों को जोरशोर से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद लगाई जा रही आने वाले दिनों में विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की युक्तिकरण कर विभिन्न पदों को भरा जा सकता है, ताकि जिले के पहाड़ी क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को सुचारू बनाया जा सके। इस मौके पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें