फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पोषण परियोजना के तहत बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। बाल पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण परियोजना के तहत स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के संपूर्ण विकास को प्रोत्साहित और समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान दो से पांच वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक विकास की निगरानी की गई और उनके विकासात्मक पड़ाव का मूल्यांकन स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की ओर से किया गया। इस पैनल में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. किशोर डिंगरा, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. रविंद्र गुप्ता और डॉ. सविता शामिल रहे। प्रतियोगिता में 29 पंचायतों और 13 वार्डों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेंढक दौड़ और बुक बैलेंसिंग रेस जैसी मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थित विशेषज्ञों ने बचपन में उचित पोषण और स्वस्थ वातावरण की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने माता-पिता और अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, जो गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छह महीने से पांच साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें