फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कालीबड़ी से सटे इलाके व वार्ड 16 में चलाया डेंगू जागरूकता अभियान

विज्ञापन
शहर में डेंंगू जागरूकता अ​भियान चलाती टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। मौसम में आए बदलाव के साथ डेंगू के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम का क्रम निरंतर जारी है। घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी लोगों को बुखार आने पर मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कह रहे हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम ने कालीबड़ी से सटे इलाके और वार्ड नंबर 16 में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। डोर-टू डोर चलाए गए अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने लोगों के घरों में इस दौरान पानी भंडारण व्यवस्था की भी जांच की और लोगों को इस्तेमाल के लिए रखे गए पानी को हमेशा ढक कर ही रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह चलाए जा रहे अभियान के संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में डेंगू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद उनकी टीम लगातार लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने के साथ बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 783 मरीज मिल चुके हैं, मौजूदा समय में सक्रिय केसों में भी काफी सुधार हो रहा है। 21 मरीज ऐसे हैं जिनका स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें