फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: औद्योगिक क्षेत्र में डेंगू से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
डेंगू रोकथाम को लेकर शहर के हटलीमोड़ क्षेत्र में जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रम का क्रम लगातार जारी है। साेमवार को हालांकि डेंगू का कोई भी मरीज सामने नहीं आया। लेकिन विभाग ने अपनी सक्रियता जारी रखी।
शहर के कई इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों के घरों में जाकर जहां दैनिक उपयोग के लिए किए जाने वाले पेयजल भंडारण की व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। वहीं डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र से सटे इलाके में विभाग के मलेरिया विंग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जहां स्थानीय लोगों को जागरूक करने के साथ किसी भी तरह के बुखार आने की स्थिति में अपनी जांच करवाने के बारे में जानकारी दी गई। जो कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उन्हें निशुल्क प्रदान की जा रही है। अभियान के दौरान विभाग के कर्मचारियों ने रिहायशी इलाके में जहां भी जलभराव की स्थिति पाई, वहां डेंगू के मच्छरों से निपटने के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 770 पहुंच चुका है। ऐसे में विभाग किसी भी तरह की ढील बरतने को तैयार नहीं है। अभी तापमान में आई गिरावट के कारण मामलों में कमी आ रही है। लेकिन इसके बावजूद हम पूरी तरह से यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि डेंगू से पूरी तरह से निपट लिया गया है। लिहाजा वह लोगों से अपील करते हैं कि जिस तरह से विभाग डेंगू से निपटने के लिए कदम उठा रहा है, लोग भी विभाग के निर्देश का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें