कठुआ। जीएमसी कठुआ की ओर से 20 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसोहली में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें हड्डी रोग, सामान्य चिकित्सा, बाल रोग, नेत्र चिकित्सा, कान-नाक-गला, मनोरोग, त्वचा रोग, डेंटल सहित अन्य विभाग शामिल हैं।
ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने शिविर के सुचारू संचालन के लिए ड्यूटी रोस्टर जारी किया है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ सदस्य इस शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। यह पहल स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को हल करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। शिविर में लोगों की सुविधा के लिए आसपास के सब सेंटरों, प्राइमरी हेल्थ सेंटरों से भी स्टाफ को नियुक्त किया गया है। संवाद