फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में 12 शिविरों में 179 लोगों के सेहत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के 11वें दिन कठुआ जिले में 12 विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना की देखरेख में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में संपन्न हुए।
विज्ञापन


इस क्रम में पानसर, कट्टल ब्राह्मणा, रठुआ, हीरानगर, सल्लन और मंदरेरा गांवों स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही और समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इसके साथ ही जिले के विभिन्न गांवों में 179 नियमित स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए गए, जिनसे 2049 लोगों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हुईं। सीएचसी हीरानगर में आयोजित रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।


उधर, अभियान की दैनिक निगरानी कर रहे डॉ विजय रैना ने हीरानगर उपजिला अस्पताल सहित आयुष आरोग्य मंदिर सन्याल और आयुष आरोग्य मंदिर सूबा चक का दौरा किया। जहां उन्होंने फील्ड स्टाफ के साथ संवाद कर लोगों से प्राप्त फीडबैक की व्यक्तिगत समीक्षा भी की।
विज्ञापन




रैना ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों को संबोधित करना और जागरूकता फैलाना है, जिसमें गर्भावस्था पूर्व जांच, सुरक्षित प्रसव परामर्श, टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण पहल, किशोर स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग, कैंसर जांच, नेत्र, ईएनटी, दंत और वृद्धजन देखभाल, टीबी जांच, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और वय वंदना कार्ड वितरण, रक्तदान जागरूकता और आयुष सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें