फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हेडमास्टर के 38 पद खाली, प्रभारी बन अध्यापक संभाल रहे जिम्मेदारी

Thu, 28 Nov 2024 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर के 12 शिक्षा जोन में 40 फीसदी हेडमास्टरों के पद लंबे समय से रिक्त
विज्ञापन

स्कूल कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही दुरुस्त


गोल्डी शर्मा

कठुआ। जिलेभर के 12 शिक्षा जोन में 40 फीसदी हेडमास्टरों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। इसमें से ज्यादातर पद हेडमास्टरों के सेवानिवृत होने से खाली हैं। इन खाली पदों पर स्कूल में से सबसे वरिष्ठ शिक्षक को प्रभारी बनाया गया है।
इससे न तो स्कूल कार्यप्रणाली दुरुस्त हो रही है और न ही विद्यार्थियों की पढ़ाई। क्योंकि प्रभारी हेडमास्टर का ज्यादातर समय स्कूल की कार्यप्रणाली में ही खर्च हो जाता है। बता दें कि सरकार की ओर से जिलेभर के स्कूल के लिए कुल 99 हेडमास्टर के पद मंजूर किए गए हैं। इसमें से 38 हेडमास्टर के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जबकि 61 हेडमास्टर जिले के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अगर सरकार की ओर से जल्द मास्टर को पदोन्नति देकर इन खाली पदों को नहीं भरा गया तो भविष्य में इसके और भी बुरे परिणाम सामने आएंगे। दिसंबर 31 तक लगभग एक दर्जन अतिरिक्त पद खाली होने जा रहे हैं, जबकि 31 मार्च 2025 तक यह आंकड़ा दो दर्जन हो जाएगा।
जिले भर में रिक्त पड़े शिक्षा अधिकारियों के पदों में से जोनल शिक्षा योजना अधिकारी, जोनल शिक्षा अधिकारी और हेडमास्टर शामिल हैं। इससे जिलेभर की शिक्षा कार्यप्रणाली पूरी तरह चरमराई हुई है। इसकी सुध न तो खुद शिक्षा विभाग ले पा रहा है और न ही मौजूदा सरकार।
विज्ञापन

जिलेभर में रिक्त पड़े पदों को लेकर समय-समय पर निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू के माध्यम से सरकार को सूचित किया गया है। निदेशक से आश्वासन भी मिला है कि जल्द पदों को भरा जाएगा। रिक्त पदों को भरने के लिए नई सरकार की ओर से कार्रवाई शुरू हो गई है। उम्मीद है कि जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी।

-मंगत राम शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें