फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की 129वीं जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कठुआ राजपूत सभा की ओर से शहर में रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें सैकड़ों युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लेकर महाराजा के प्रति सम्मान का प्रदर्शन किया। वहीं, पूर्व सैनिकों ने महाराजा के सम्मान में अपने कॉलेज रोड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सोमवार को शहर के मुखर्जी चौक से निकाली गई रैली में युवाओं ने भारत माता की जयघोष व महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। बैंड-बाजे के साथ निकाली गई रैली पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, ओल्ड सुपर बाजार, शहीदी चौक और कॉलेज रोड से होती हुई शहीद भगत पार्क में संपन्न हुई।
विज्ञापन

रैली के बाद कॉलेज रोड स्थित निजी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां महाराजा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद लड्डू से बना विशाल केक काटा गया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराजा को डोगरा समाज का पथप्रदर्शक बताते हुए उनके द्वारा जम्मू-कश्मीर में सामाजिक बदलाव लाने के लिए फैसलों को महत्वपूर्ण बताया। इसके कारण समाज में छुआछूत जैसी कुरीति का अंत हो सका। वहीं उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय होने के लिए महाराजा की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से देश, समाज और मानवता की सेवा करने वाले युवाओं को महाराजा का चित्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डोगरी गाने प्रस्तुत किए गए।

इस क्रम में जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन मानद कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने महाराजा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें