फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किशनपुर पंचायत के ठंगरू में छह महीने से खराब है हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड-सात ठंगरू में हैंडपंप छह महीनों से खराब है। इस कारण लोगों की पीने के पानी के लिए मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। हालात इस कदर तक खराब है कि शिकायत करने के बावजूद अधिकारी मूकदर्शक बने हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कैप्टन मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, बीके सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि हैंडपंप खराब होने के कारण 300 से अधिक आबादी संघर्ष करने के लिए मजबूर है। कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। समस्या के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों ने हैंडपंप को जल्द ठीक करने की मांग की है।

छलां से गलक सड़क की खस्ताहालत से लोग परेशान

रामकोट। छलां से गलक सड़क खस्ताहाल होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय दृष्टिकोण से सड़क काफी महत्वपूर्ण है लेकिन हालात इस कदर तक खराब हैं कि एक किलोमीटर में कई गड्ढे हैं। इस कारण वाहन से जाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसी रास्ते से प्रतिदिन छलां से दयालाचक की ओर से हजारों वाहन चालक आवागमन करते हैं, मगर सड़क की जर्जर स्थिति से आमजन असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से रामकोट के साथ बिलावर के सैकड़ों गांवों को भी जोड़ती है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण लोगों में रोष है। यहीं नहीं, छह महीने पूर्व बरसात में सड़क के धंसे एक हिस्से की भी पूरी तरह से मरम्मत नहीं हो पाई है जिससे मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए सुचारू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें