फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाला टीम ने डी इलेवन को हराकर जीता पहला मैच

Sun, 04 May 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अति​थि ​खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
खुडवा में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, नशामुक्ति अभियान को समर्पित
विज्ञापन

बनी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब खुड़वा की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज जोश और उत्साह के साथ हुआ। नशामुक्ति अभियान को समर्पित इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करना है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय चौकी इंचार्ज ने पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में किया। पहला मुकाबला हाला और डी इलेवन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाला की टीम ने 10 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी डी इलेवन की टीम महज 59 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे हाला की टीम ने मुकाबला शानदार तरीके से जीत लिया। हाला की टीम के खिलाड़ी सुधीर ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें